देहरादून: राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के दौरान चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में गर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने सभी जिलाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
यातायात और मार्ग स्थिति
राष्ट्रीय राजमार्गों और संवेदनशील भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और रिकवरी मशीनें तैनात कर दी गई हैं। चारधाम यात्रा एवं सीमांत क्षेत्रों में आवागमन करने वाले यात्रियों से मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा आरंभ करने की सलाह दी गई है।
डिजिटल मीडिया एवं वेब पोर्टल डेवलपमेंट के लिए संपर्क करें - LDBhatt Tech Solutions
संपर्क करेंआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
- राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष: 1070 / 0135-2710334
- चंपावत जिला आपदा प्रबंधन: 05965-230703
- पुलिस आपातकालीन सहायता: 112